बाराबंकी, अप्रैल 4 -- बाराबंकी। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) बाराबंकी और कुशीनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 2.505 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग पांच करोड़ रुपये बताई जा रही है। टीम ने आरोपियों के खिलाफ थाना कसया जिला कुशीनगर में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपियों के पास से करीब 11 हजार रुपये नगद, बाइक, चार मोबाइल फोन आदि सामान बरामद हुए हैं। एएनटीएफ बाराबंकी को कुशी नगर जिला में कसया थाना क्षेत्र में एनएच-28 पर गोपालगढ़ ओवर ब्रिज के पास मादक पदार्थ के दो तस्करों के मौजूदगी की सूचना मिली थी। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर टीम कसया थाना पहुंची। स्थानीय पुलिस के सहयोग से टीम ने शुक्रवार की रात पुल के पास से दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया। प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.