लखीसराय, मार्च 16 -- चानन, निज संवाददाता। बिहार विधानसभा चुनाव खत्म होते ही काम की रफ्तार जोर पकड़ने लगी है। तीन वर्ष पहले मुख्य सड़क से भलूई गांव को जोड़ने वाली पुलिया का निर्माण कार्य रविवार से शुरू हो गया। आरडब्लूडी लखीसराय के एसडीओ निखल भारद्वाज, जेई मंजीत कुमार, संवदेक पंकज कुमार पवन, भलूई मुखिया प्रतिनिधि शिक्षक केदार यादव, युवा नेता श्रवण कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, उचित कुमार की मौजूदगी में काम का आगज किया गया। पुलिया निर्माण कार्य शुरू होने से लोगों को सुगम मार्ग मिल जायेगा। करीब पांच करोड़ की लागत से तीन स्पेन का पुल निर्माण किया जाना है। पुल निर्माण होने से मननपुर बाजार आने का रास्ता सुगम हो जायेगा। करीब 67 मीटर लंबा पुल निर्माण शुरू होने से लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। तीन साल पहले तेज बारिश में पुलिया ध्वस्त हो गया था। पुलिया घ्...