भभुआ, अप्रैल 18 -- एकता चौक, सदर अस्पताल समेत प्रमुख मार्गों पर नहीं लगेगा पानी एक नाला 2.46 करोड़ व दूसरे का 2.60 करोड़ से होगा निर्माण (पेज चार) भभुआ, नगर संवाददाता। शहरवासियों को जलजमाव की समस्या से जल्द राहत मिलने वाली है। करीब 5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नाले का शिलान्यास शनिवार को स्थानीय विधायक भरत बिन्द ने कैमूर स्तंभ के समीप किया। इस दौरान नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संजय कुमार उपाध्याय सहित कई अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। बताया गया कि मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत यह कार्य कराया जा रहा है। योजना के अंतर्गत जगजीवन स्टेडियम गेट से एकता चौक तक 2 करोड़ 46 लाख रुपये की लागत से नाला निर्माण होगा, जबकि एकता चौक से कैमूर स्तंभ तक 2 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से दूसरा मुख्य नाला बनाया जाएगा। यह भी पढ़ें- नैमिषारण्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.