गोरखपुर, फरवरी 28 -- गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता महानगर से सटे कुसम्ही जंगल स्थित विनोद वन की तस्वीर बदलने वाली है। विनोद वन को ईको टूरिज्म के रूप में विकसित करने की योजना परवान चढ़ने लगी है। शासन की तरफ से इसको लेकर हरी झंडी मिल गई है। विनोद वन को ईको टूरिज्म के रूप में विकसित करने की योजना वन विभाग ने बनाई है। इसको लेकर विभाग की तरफ से भेजे गए पांच करोड़ के प्रस्ताव पर मुहर लग चुकी है। शासन की तरफ से धन भी जारी कर दिया गया है। इसके लिए कार्यदायी संस्था यूपी पर्यटन विकास लिमिटेड नामित की गई है। कार्यदायी संस्था जल्द निर्माण कार्य शुरू करेगी। यहां पर योग सेंटर, तितली पार्क, एडवेंचर स्पोर्ट्स समेत अन्य का निर्माण होना है। इसके बन जाने के बाद पर्यटकों को प्रकृति के बीच रोमांच, योग और औषधीय पौधों की जानकारी एक ही स्थान पर मिलेगी। एडवेंचर स्पोर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.