पांच करोड़ रुपये से होगा क्षेत्र पंचायत का विकास
जौनपुर, मई 8 -- रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड रामनगर के सभागार में शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुख तारा देवी की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत बोर्ड की बैठक हुई। इस दौरान क्षेत्र के विकास कार्यों, पंचायत योजनाओं तथा विभिन्न विभागों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। करीब पांच करोड़ रुपये के विकास कार्यों के बजट को मंजूरी दी गई। बैठक की शुरुआत खंड विकास अधिकारी रेनू चौधरी ने पिछली बैठक की कार्यवाही पढ़कर की। उन्होंने विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए चल रही परियोजनाओं की जानकारी सदन को दी। बैठक के मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख अरविंद सिंह मखड़ू रहे। संचालन एडीओ कोऑपरेटिव रत्नेश सिंह ने किया। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने गांवों में सड़क, नाली, पेयजल, हाई मास लाईट, शिक्षा एवं सफाई व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं उठाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.