पांच करोड़ जब्ती मामले में सीए मुकेश मित्तल ने याचिका ली वापस
रांची, मई 13 -- रांची, विशेष संवाददाता। निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) रहे मुकेश मित्तल ने अपने बैंक खाते से जब्त पांच करोड़ रुपये को चुनौती देने वाली याचिका झारखंड हाईकोर्ट से वापस ले ली है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के डिप्टी डायरेक्टर ने मुकेश मित्तल के खाते में मौजूद पांच करोड़ रुपये जब्त करने का आदेश जारी किया था, जिसके खिलाफ उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। दरअसल, फर्जी पैन कार्ड के जरिए शेल कंपनियां बनाकर 100 करोड़ रुपये से अधिक की मनी लाउंड्रिंग के मामले में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा में एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले में झारखंड के ग्रामीण विकास विभाग के निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम, सीए मुकेश मित्तल समेत अन्य अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। ईडी ने बैंक खाते खोलने के लिए फर्जी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.