जौनपुर, जुलाई 1 -- रामनगर। विकास खंड सभागार में क्षेत्र पंचायत बोर्ड की बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। ब्लॉक प्रमुख तारा देवी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वित्तीय वर्ष के लिए लगभग पांच करोड़ रुपये के विकास कार्यों के बजट को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। साथ ही क्षेत्र में यात्री प्रतीक्षालय, आरो मशीन, पेयजल, सड़क, नाली, हाईमास्ट लाइट, शिक्षा और स्वच्छता से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक की शुरुआत खंड विकास अधिकारी वर्षा बंग ने पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि के साथ की। यह भी पढ़ें- गांवों में विकास को 3.95 करोड़ की कार्ययोजना स्वीकृत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...