नई दिल्ली, मार्च 3 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। क्राइम ब्रांच ने पूर्वी दिल्ली में सक्रिय एक बड़े ड्रग्स तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 799 ग्राम हेरोइन के साथ एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 26 वर्षीय मृदुल सिंह तोमर के रूप में हुई है। क्राइम ब्रांच के डीसीपी संजीव कुमार यादव ने बताया कि यह कार्रवाई एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने की है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पहले खुद नशा करता था। कुछ महीनों से वह हेरोइन की तस्करी करने लगा था। वह अंबाला, लुधियाना और ट्रोनिका सिटी (यूपी) के कासिम विहार से थोक में हेरोइन मंगाकर इसकी तस्करी करता था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...