पांच करोड़ की लागत से कारीडोर बनकर संवरेगा सीताकुंड
सुल्तानपुर, जून 6 -- सुल्तानपुर। लंबे समय से बहुप्रतिक्षित सीताकुंड के जीर्णोद्वार और कारीडोर को विधायक सुललतानपुर विनोद सिंह के प्रयास से बनाने की हरी झंडी शासन से मिल गई। कारीडोर का निर्माण कराने के लिए शुक्रवार को भूमि पूजन का कार्य किया गया। कारीडोर के लिए पर्यटन विभाग से पांच करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त की गई है। शहर के प्राचीन सीताकुंड घाट को गोमती कॉरिडोर का स्वरूप देने के लिए शुक्रवार की शाम को भूमि पूजन किया गया। मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन का कार्य पूरा होने पर विधायक सुलतानपुर विनोद सिंह ने फावड़ा चलाकर कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नगर पालिका के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, बीजेपी जिला अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, गोमती मित्र मंडल के पदाधिकारी कुंवर दिनकर प्रताप सिंह, अधिवक्ता रुद्र प्रताप सिंह, चंदन नारायण सिंह मौजूद रहे। भूमि प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.