पांच करोड़ की रंगदारी के मामले में अंडरवर्ल्ड डॉन बबलू श्रीवास्तव बरी, सीबीआई कोर्ट ने किया दोषमुक्त
लखनऊ, नवम्बर 6 -- लखनऊ, विधि संवाददाता। प्रयागराज की नैनी जेल में बंद रहने के दौरान दूसरे का सिम प्रयोग कर कोलकाता के होटल व्यवसायी से पांच करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी अंडरवर्ल्ड डॉन ओमप्रकाश श्रीवास्तव उर्फ बबलू श्रीवास्तव को सीबीआई कोर्ट ने बरी कर दिया। यह आदेश न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रतिभा सिंह ने दिया। कहा कि साक्ष्यों के अभाव में आरोपी को बरी किया गया। अदालत ने शुक्रवार को बबलू श्रीवास्तव को बरी करते हुए आदेश में कहा कि आरोपी बीस हज़ार रुपए की एक ज़मानत दाखिल करे। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि निर्णय के खिलाफ कोई अपील होती है तो आरोपी अपीलीय कोर्ट की नोटिस पर हाजिर होगा। कोर्ट ने आगे कहा कि अभियोजन वस्तुतः अपने आरोपों को युक्तियुत्क संदेह के परे साबित करने में पूरी तरह से विफल रहा है। अदालत ने यह भी कहा है कि अभियोजन का पूरा कथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.