पांच करोड़ की बरामद गांजा और हेरोइन की गया नष्ट
चंदौली, जून 21 -- चंदौली। उच्चाधिकारियों के निर्देशन में चलाये जा रहे आपरेशन दहन अभियान के तहत न्यायालय के आदेश पर शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में पंजीकृत कुल 16 मुकदमों से संबंधित लगभग 5 करोड़ रुपये की बरामद 313.637 किग्रा गांजा और 1.74 किग्रा हेरोइन नष्ट किया गया। विनष्टीकरण की यह प्रक्रिया पर्यावरण मानकों का ध्यान रखते हुए मुगलसराय थाने के औद्योगिक नगर चौकी स्थित गणेश प्लाई फैक्ट्री के एंसीलेटर (भट्ठी) में जलाकर पूर्ण की गई। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन सतीश चन्द्र शुक्ला, क्षेत्राधिकारी लाइन एवं सकलडीहा कृष्ण मुरारी शर्मा, प्रभारी निरीक्षक डीसीआरबी एवं विधिक कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- 10 लाख रुपये के मादक पदार्थ नष्ट कराया यह भी पढ़ें- 10 लाख रुपये के मादक पदार्थ नष्ट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.