लखनऊ, जून 23 -- कारोबार के लिए पांच करोड़ का लोन दिलाने का झांसा देकर जालसाजों ने रियल एस्टेट कारोबारी से 24.13 लाख रुपये ठग लिए। लोन के नाम पर आरोपियों ने दिल्ली व मुंबई बुलाया। संपत्ति के दस्तावेज व दो ब्लैंक चेक लिए। लोन न मिलने पर पीड़ित ने संपर्क कर रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने टालमटोल की। कैसरबाग पुलिस ने चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। लालबाग स्थित स्टॉर अपार्टमेंट निवासी रियल एस्टेट कारोबारी अकील अहमद की पूर्वांचल बिल्डर्स के नाम से फर्म है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021 में कारोबार में रकम के लिए सिकंदर से लोन दिलाने के लिए बात की। सिकंदर ने उनकी मुलाकात राहुल उर्फ रामकुमार शुक्ला से मुलाकात करायी। बताया कि उक्त लोन बड़े लोन की व्यवस्था कराते हैं। उसके बाद ...