बलिया, मार्च 31 -- बलिया, संवाददाता। वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम दिन मंगलवार को सभी सरकारी विभागों में देर शाम तक अधिकारी से कर्मचारी तक जमे रहे। आय व्यय का विवरण तैयार करने के साथ शासन से मिलने बजट को खपाने और सरेंडर करने में सभी व्यस्त रहे। ट्रेजरी में देर रात तक वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद दूबे, डिप्टी ट्रेजरी अफसर समेत अन्य कर्मचारी आहरण-वितरण का कार्य निपटाते दिखे। शाम आठ बजे तक 163 विभागों ने लगभग पांच करोड़ से अधिक का बजट सरेंडर किया, वहीं दो दर्जन से अधिक विभागों ने 55 करोड़ का भुगतान कराकर बजट का सदुपयोग किया। किसी भी सरकारी कार्यालयों में बातचीत करने तक की किसी को फुर्सत नहीं थी। 'हिन्दुस्तान' टीम ने आयुर्वेद विभाग, बाल पुष्टाहार विभाग, जिला निर्वाचन कार्यालय, जिला पंचायत राज विभाग, समाज कल्याण विभाग, ग्राम्य विकास अभिकरण, ग्रामीण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.