बाराबंकी, अप्रैल 16 -- रामसनेहीघाट, संवाददाता। तहसील क्षेत्र के शिव हनुमान मंदिर रामलीला परिसर, शुक्लनपुरवा हथौंधा में हनुमत सेवा संस्थान ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित सप्तदिवसीय श्रीराम महायज्ञ एवं विराट मानस संत सम्मेलन का समापन श्रद्धा, भक्ति और वैदिक गरिमा के साथ हुआ। सप्तम दिवस यज्ञ की विधिवत पूर्णाहुति के साथ पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक उल्लास छा गया। वैदिक मंत्रोच्चार और भक्तिमय वातावरण ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। समापन अवसर पर प्रात: 8 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जो देर रात्रि तक चलता रहा। लगभग 15 हजार श्रद्धालुओं के लिए भोजन-प्रसाद की सुव्यवस्थित व्यवस्था की गई थी। दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सामूहिक कन्या विवाह रहा। पारंपरिक रीति-रिवाजों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.