बेगुसराय, अप्रैल 10 -- खोदावंदपुर ,निज संवाददाता। मेघौल पंचायत के मलमल्ला गांव के समीप बहियार में शुक्रवार की दोपहर 11 हजार बोल्ट की तार से निकली चिंगारी से आग लग गई। आग लगने की इस घटना में बिदुलिया गांव स्थित वार्ड नं.दो निवासी किसान जगदीश महतो की पांच कट्ठे खेत में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। गेहूं के खेत में आग लग जाने की घटना की जानकारी मिलते ही आस पास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। लोगों ने तुरंत इस घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी। आग लगने की सूचना पर पहुंची अग्निशमन की गाड़ी की सहायता से लोगों ने अथक प्रयास के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। अग्निपीड़ित किसान द्वारा इस घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.