पांच कट्टा चावल समेत हजारों का सामान चोरी
रुद्रपुर, अप्रैल 29 -- राजेन्द्र तिवारी, सितारगंज। सितारगंज में मंगलवार रात चोरी की एक और घटना सामने आई है। चोर ने छत पर बने रोशनदान को तोड़कर घर में प्रवेश किया और पांच कट्टा चावल सहित करीब 11 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। गांव थारूतिसौर निवासी प्रेमलता ने बताया कि 28 अप्रैल की रात अज्ञात व्यक्ति रोशनदान तोड़कर घर में घुस गया। उसने वहां रखा पांच कट्टा चावल और अन्य सामान चोरी कर लिया। इसके अलावा चोर ने घर में लगा सीसीटीवी कैमरा भी क्षतिग्रस्त कर दिया। हालांकि, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और उसमें चोर का चेहरा भी दिखाई दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी की पहचान कर ली गई है। पुलिस ने सतीश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.