पांच और तीन साल पुराने राजस्व वाद जल्द निपटाएं : डीएम
प्रयागराज, सितम्बर 25 -- डीएम मनीष कुमार वर्मा ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तहसीलवार राजस्व कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने पांच और तीन साल से अधिक पुराने वादों समेत सभी लंबित राजस्व प्रकरणों को शीर्ष प्राथमिकता पर सुनवाई कर शून्य करने के निर्देश दिए। डीएम ने निर्विवादित वरासत के मामलों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने को कहा। दाखिल-खारिज के बाद खतौनी में अमलदरामद की कार्यवाही भी प्राथमिकता से पूरी कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित समयसीमा में लंबित प्रकरणों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। अच्छा काम करने वाले अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देने और खराब प्रदर्शन करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीएम सख्त दाखिल-खारिज में बेहतर कार्य के लिए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.