रुद्रपुर, जनवरी 23 -- रुद्रपुर, संवाददाता। परिवहन विभाग ने कार्रवाई करते हुए ओवरलोड में पांच वाहनों को सीज किया है। दस वाहनों के चालान किए हैं। साथ ही डेढ़ लाख से अधिक का जुर्माना भी लगाया गया है। शुक्रवार को एआरटीओ प्रवर्तन नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में परिवहन विभाग की टीम ने कार्रवाई कर पांच वाहनों को सीज किया है। सीज किये गये वाहनों में दो ट्रैक्टर ट्राली, तीन बड़े भार वाहन शामिल है। सीज किये गये वाहन बिना कागजात, बिना डीएल और ओवरलोड के संचालित हो रहे थे। साथ ही दस वाहनों के चालान भी किये गये है। 1.70 लाख का जुर्माना भी लगाया गया है। टीम में परिवहन उप निरीक्षक गोकुल सिंह, मनोज भंडारी, परिवहन सहायक निरीक्षक गणेश जोशी, प्रवर्तन आरक्षी रवि क्वीरा, डिंपल सिंह, गौरव खाती और प्रवर्तन चालक पूरन सिंह बिष्ट शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.