बागपत, जुलाई 14 -- बागपत। शासन ने रविवार की देर रात पीसीएस अधिकारियों के बड़े स्तर पर तबादले किए। बागपत में तैनात एसडीएम अमरचंद वर्मा का चंदौली, ज्योति शर्मा और उनके पति मनीष यादव का कानपुर नगर, निकेत वर्मा का आजमगढ़ और भावना सिंह का बाराबांकी तबादला हुआ है। वहीं, सीतापुर में तैनात एसडीएम बाल कृष्ण सिंह, इटावा में तैनात शिखा सिंह, अलीगढ़ में तैनात दिग्विजय सिंह और कानपुर देहात में तैनात एसडीएम सुरभि शर्मा को बागपत में तैनाती मिली है। एडीएम विनीत कुमार उपाध्याय ने बताया कि जल्द ही नए एसडीएम बागपत पहुंचकर चार्ज संभालेंगे। वहीं, जिनका ट्रांसफर गैर जनपदों में हुआ है, उन्हें यहां से रिलीव किया जाएगा। यह भी पढ़ें- यूपी में 2 दिनों में एसडीएम स्तर के 363 पीसीएस अफसरों के क्यों किए गए तबादले? जानिए वजह यह भी पढ़ें- यूपी में 181 पीसीएस अफसरों के ट्रा...