पांच एसडीएम के कार्यक्षेत्र में बदलाव
आजमगढ़, जून 2 -- आजमगढ़। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने पांच एसडीएम के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। नंदिनी शाह को बूढ़नपुर से स्थानांतरित कर लालगंज का उपजिलाधिकारी बनाया है। वहीं अविनाश कुमार गौतम को उपजिलाधिकारी मार्टीनगंज बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें उपजिलाधिकारी (न्यायिक) मार्टीनगंज का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। राज कुमार बैठा को लालगंज से स्थानांतरित कर उपजिलाधिकारी (न्यायिक) बूढ़नपुर की जिम्मेदारी दी गई है। इसी क्रम में दिव्या सिकरवार को मार्टीनगंज से उपजिलाधिकारी (न्यायिक) निजामाबाद बनाया गया है। इसके अलावा मेंहनगर के एसडीएम भूपाल सिंह को उपजिलाधिकारी (न्यायिक) मेंहनगर का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.