बलरामपुर, जून 12 -- उतरौला, संवाददाता। उतरौला के आईपीडीएस पावर हाउस में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। क्षेत्रीय विधायक राम प्रताप वर्मा ने नए 5 एमवीए क्षमता वाले ट्रांसफार्मर की स्थापना का शिलान्यास किया। विधायक के प्रयासों से मिली इस सौगात से नगर क्षेत्र सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में लंबे समय से बनी विद्युत समस्याओं के समाधान की उम्मीद जगी है। वर्तमान में बढ़ती बिजली मांग और ओवरलोडिंग के कारण उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज, बार-बार बिजली कटौती व अतिरिक्त रोस्टर जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। नए ट्रांसफार्मर की स्थापना से पावर हाउस की क्षमता में वृद्धि होगी, जिससे विद्युत भार का बेहतर संतुलन किया जा सकेगा और निर्धारित समय के अनुसार निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। यह भ...