कन्नौज, मार्च 25 -- तालग्राम, संवाददाता। अमोलर उपकेंद्र पर लगे पांच एमवीए क्षमता के एक ट्रांसफार्मर के खराब होने से क्षेत्र के 29 गांवों में बिजली संकट गहरा गया है। पिछले दस दिनों से ट्रांसफार्मर बंद पड़ा है। जिसके चलते उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपकेंद्र पर लगे दूसरे पांच एमवीए ट्रांसफार्मर से रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति की जा रही है। लेकिन यह व्यवस्था ग्रामीणों और किसानों की जरूरतों को पूरा नहीं कर पा रही है। खासकर इन दिनों मक्का की फसल की सिंचाई शुरू हो चुकी है। जिससे किसानों की चिंता और बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि रोस्टर के अनुसार बिजली मिलने से दिनभर में मात्र तीन से चार घंटे ही आपूर्ति हो पा रही है। जो सिंचाई के लिए पर्याप्त नहीं है। इससे फसलों पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका बनी हुई है। किसानों ने...