मधुबनी, मार्च 30 -- राजनगर,एक संवाददाता। जिले का पहला केन्द्रीय विद्यालय करीब पांच एकड़ में खोला जाएगा। इसके लिए प्रशासनिक कवायद शुरू हो गई है। केन्द्रीय विद्यालय के लिए रामपट्टी के महिनाथपुर मौजा स्थित मत्स्य विभाग की जमीन को चिह्नित किया गया है। इसके लिए चिन्हित जमीन का राजनगर सीओ कार्यालय से मापी कर नजरी नक्शा के साथ प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। अनुमोदन के लिए जिला प्रशासन के पास भेज दिया गया है। अब उच्चाधिकारी स्तर से स्वीकृति मिलते ही जिले को जल्द ही केन्द्रीय विद्यालय मिल जाएगा। जिलेभर में अभीतक एक भी केंद्रीय विद्यालय नहीं है। बीते करीब एक दशक से केंद्रीय विश्वविद्यालय खोलने की मांग लगातार उठ रही थी। कई छात्र संगठन व विभिन्न राजनीतिक दल अपने स्तर से मांग कर रहे थे। सीओ कुमार अभिषेक ने बताया कि चयनित जमीन का सीमांकन कराकर नजरी नक्श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.