भागलपुर, नवम्बर 26 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। भागलपुर में क्षेत्रीय ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर खोलने की तैयारी शुरू कर दी गई है। यहां लोगों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसकी एक माह की अवधि होगी। प्रशिक्षण के लिए बायोमेट्रिक हाजिरी भी लगेगी। जिससे फर्जीवाड़ा न हो। इसको लेकर परिवहन विभाग के अपर सचिव ने पत्र जारी किया है। अपर सचिव की ओर से जारी पत्र में जिलों के डीटीओ को पांच एकड़ जमीन चिह्नित करने का निर्देश दिया गया है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने क्षेत्रीय ड्राइविंग टेस्टिंग सेंटर खोलने की मंजूरी दी है। डीटीओ जनार्दन कुमार ने कहा कि जिले में पांच एकड़ जमीन की तलाश की जा रही है। जमीन के लिए एडीएम को पत्र लिखा गया है। जमीन चिह्नित होने के बाद प्रस्ताव तैयार कर परिवहन मुख्यालय को भेजा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.