साहिबगंज, जून 23 -- साहिबगंज। उर्वरक की कालाजारी व जमाखोरी रोकने के लिए जिला प्रशासन सख्त है। ऐसी शिकायत मिलने पर संबंधित विक्रेता के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। संयुक्त प्रवर्तन टीम के निरीक्षण में मिली विभिन्न अनियमितताओं के चलते जिले के पांच उर्वरक विक्रेताओं को अबतक शो कॉज पूछा गया है। डीसी ने उर्वरक दुकानों की नियमित जांच के निर्देश दिये हैं।

कृषि योजनाओं की समीक्षा डीसी दीपक कुमार दुबे की अध्यक्षता में कृषि विभाग से संचालित विभिन्न योजनाओं, खरीफ मौसम की तैयारियों, उर्वरक उपलब्धता, बीज वितरण व कृषि ऋण से संबंधित कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक सोमवार को हुई। बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी सहित विभागीय पदाधिकारियों ने योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया। बैठक में डीसी ने जिले में उर्वरकों की खपत, जमाखोरी, डायवर्जन एवं कालाबाजारी की रोकथाम के...