पांच उर्वरक विक्रेताओं को नोटिस,मांगा जबाव
हाथरस, जुलाई 3 -- जनपद में खरीफ सीजन में धान एवं अन्य फसलों हेतु बुआई प्रारंभ की जा चुकी है। जिसके लिए किसान द्वारा उर्वरकों की पर्याप्त मात्रा सुनिश्चित करने एवं निगरानी रखने हेतु जिलाधिकारी हाथरस द्वारा गठित उपजिलाधिकारी एवं जिला कृषि अधिकारी की संयुक्त समिति ने समस्त तहसीलों में उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान पांच उर्वरक विक्रेताओं को नोटिस जारी किए गए है। निरीक्षण के दौरान मयंक फर्टिलाइजर कछपुरा, मां चंद्रावली सादाबाद, राजीव ट्रेडर्स सादाबाद, भूमिधर ट्रेडर्स सासनी, विनय फर्टिलाइजर डरीयापुर आदि को नोटिस जारी किये गए हैं। जिला कृषि अधिकारी ने अवगत कराया है कि जनपद में वर्तमान में 22332 मै.टन यूरिया एवं 6700 मीट्रिक टन डीएपी का स्टॉक उपलब्ध है। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: खाद दुकानों पर छापा, पांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.