फतेहपुर, जून 5 -- फतेहपुर। उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज व आने वाली फाल्टों से बाधित होने वाली आपूर्ति से निजात दिलाने को बिजली विभाग द्वारा खाका खींचा गया है। बिजनेस प्लान 2026/27 को मंजूरी मिलने के बाद अब विभाग जल्द ही काम करवाए जाने की तैयारी कर रहा है। जिसके तहत पांच उपकेंद्रो सहित 560 फीडरों की क्षमता वृद्धि के साथ ही 118 नए वितरण ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। वहीं दो लिंक लाइने भी स्थापित कराई जाएंगी। बिजनेस प्लान के तहत शहर के हरिहरगंज, रावतपुर, खागा रूरल, हथगाम में पांच-पांच एमबीए के अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर लगाए जाने की तैयारी है। वहीं जहानाबाद उपकेंद्र में पांच एमबीए के स्थान पर दस एमबीए का ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। यह भी पढ़ें- बिजली विभाग के 5 इंजीनियरों के खिलाफ ऐक्शन, लापरवाही पर एमडी का सख्त रुख बताते हैं कि नीलकोठी में पहले ही एक...