नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- नई दिल्ली। दिल्ली के लोगों को प्रदूषित हवा से राहत नहीं मिल रही है। धूल भरी हवा के चलते दिल्ली का प्रदूषण बढ़ रहा है। शनिवार शाम पांच इलाकों का वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 से ऊपर पहुंच गया यानी बेहद खराब श्रेणी में रहा। दिल्ली और आसपास के क्षेत्र में गर्म एवं सूखे मौसम का असर प्रदूषण पर भी देखने को मिल रहा है। दिल्ली की वायु गुणवत्ता लगातार ही खराब श्रेणी में चल रही है। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 243 रहा। इस स्तर की हवा को खराब श्रेणी में रखा जाता है। यह भी पढ़ें- दिल्ली में अचानक बदलेगा मौसम, लू का येलो अलर्ट; 3 दिन बारिश की भी चेतावनी एक दिन पहले यह सूचकांक 226 था।चिंता की बात यह है कि शनिवार शाम चार बजे दिल्ली के पांच इलाकों का सूचकांक 300 से ऊपर यानी...