पीलीभीत, मार्च 19 -- दियोरिया। पुलिस ने चेकिंग कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी के इंजन और बाइक बरामद हुई है। मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी गजरौला गौतम सिंह ने बताया कि एक सूचना के आधार पर पेंतबोझी के पास संदिग्ध दो व्यक्तियों को पकड़ा। उनके कब्जे से पांच इंजन और दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम अनिल पुत्र राजबहादुर निवासी पकड़िया थाना दियोरिया और रामऔतार पुत्र केदारनाथ निवासी बूथिया थाना निगोही जिला शाहजहांपुर बताए। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.