उन्नाव, मार्च 11 -- उन्नाव। जनपद के अकबरपुर दबौली गांव निवासी मोहन ने एडीजी (लॉ एंड आर्डर) को शिकायती पत्र देकर पांच लोगों के खिलाफ कार्यवाई करने की गुहार लगाई है। पीड़ित के मुताबिक 15 जनवरी 2026 की दोपहर करीब 3.30 बजे वह गांव स्थित घर पहुंचा तो कार सवार पांच लोगों ने जान से मारने की नियत से चाकू व लाठी से हमला कर दिया। जान बचाने के लिए वह घर में घुस गया तो आरोपी वहां भी पहुंच गए। इसदौरान किसी ने चाकू से उसकी गर्दन पर वार कर दिया। शोरगुल सुनकर ग्रामीणों को आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। पीड़ित के मुताबिक जमीनी विवाद के चलते पूर्व में भी उसपर दो बार हमला किया जा चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.