सोनभद्र, दिसम्बर 8 -- सोनभद्र, संवाददाता। नशीले कफ सिरप मामले में सोनभद्र एसआईटी ने गाजियाबाद में पकडे़ गए पांच आरोपियों को सोमवार को सोनभद्र एनडीपीएस न्यायालय में पेश किया। सोनभद्र एसआईटी ने न्यायालय से आरोपियों से पूछताछ के लिए न्यायालय से रिमांड पर लिया है। एसआईटी ने उन्हें गाजियाबाद कारागार से वारंट बी पर लाकर सोनभद्र न्यायालय में पेश किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि नशीले कफ सिरप मामले में सोनभद्र एसआईटी ने गाजियाबाद में की गई कार्रवाई में पांच आरोपियों के खिलाफ राबर्ट्सगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। उनके खिलाफ गाजियाबाद में भी मुकदमा दर्ज था और वे गाजियाबाद जेल में बंद थे। सोनभद्र एसआईटी ने गाजियाबाद कारागार से वारंट बी के माध्मय से तलब कर पांचों आरोपियों को विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट सोनभद्र के न्यायालय में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.