पटना, जनवरी 15 -- राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 2022 बैच के पांच अधिकारियों को संयुक्त सचिव स्तर में एक जनवरी 2026 की तिथि से प्रोन्नति प्रदान किया है। इनमें मुजफ्फरपुर पश्चिम की अनुमंडल पदाधिकारी श्रेया श्री शामिल हैं, जो अभी छुट्टी पर हैं। भागलपुर नगर निगम के नगर आयुक्त किसलय कुशवाहा, कैमूर, भभुआ की उप विकास आयुक्त सह जिला परिषद की मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी दिव्या शक्ति, खगड़िया की उप विकास आयुक्त सह जिला परिषद की मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी श्वेता भारती, सहरसा के उप विकास आयुक्त सह जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी गौरव कुमार और मुजफ्फरपुर नगर निगम के नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह को भी संयुक्त सचिव स्तर में प्रोन्नति दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.