पांच अस्थायी राहत शिविरों में तैनात किए गए चिकित्सा दल
भागलपुर, अगस्त 29 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। बाढ़ प्रभावित राघोपुर व खरीक में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित लोगों को राहत एवं आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर सिविल सर्जन ने राघोपुर पंचायत क्षेत्र में संचालित अस्थायी राहत शिविरों में चिकित्सा दलों की प्रतिनियुक्ति की है। शुक्रवार से अगले आदेश तक राघोपुर क्षेत्र के पांच राहत शिविरों में चिकित्सा दल तीन पालियों में उपलब्ध रहेंगे। इन शिविरों में राजकीय मध्य विद्यालय राघोपुर, काली स्थान राघोपुर, सामुदायिक भवन राघोपुर, दुर्गा स्थान राघोपुर व जमींदारी बांध के निकट दुर्गा मंदिर परिसर हैं। यह भी पढ़ें- Hajipur News: हाजीपुर आपदा एडीएम ने राघोपुर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का मुआयना किया चिकित्सा द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.