गोरखपुर, अप्रैल 15 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। रेल सम्पत्ति की सुरक्षा, अवैध सामानों की धरपकड़ के साथ यात्रियों को स्वच्छ खाद्य सामग्री तथा स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने तीनों मंडलों पर विशेष अभियान चलाकर सात अवैध वेंडर पकड़े। साथ ही कई अवैध सामान भी बरामद किए। महाप्रबंधक उदय बोरवणकर के दिशा-निर्देश पर अनधिकृत वेंडरों, खाद्य एवं पेय पदार्थ के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत बुधवार को गोरखपुर-देवरिया सदर स्टेशनों के मध्य विशेष टिकट जांच के दौरान 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस के कोच संख्या एस-7 में जांच की गई। जांच के दौरान पांच अनधिकृत वेंडर को चना, पेड़ा, बिस्किट एवं पानी बिक्री करते पाया गया, जिन्हें रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट, देवरिया सदर को सुपुर्द किया गया। यह भी पढ़ें- रेलवे ने पकड़े 12 अवैध वेंडर, 487...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.