मुजफ्फरपुर, मई 2 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। वन प्रमंडल पदाधिकारी नरेंद्र पाल सिंह के निर्देश पर शुक्रवार को कुढ़नी में चार और सकरा के बरियापुर में एक अवैध रूप से संचालित आरा मिल पर कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि अवैध रूप से आरा मिल चलने की सूचना पर एक टीम गठित की गई। एक दिन में पांच आरा मिल पर कार्रवाई की गई। इसमें कुढ़नी के केरमा के राजीव कुमार, मनियारी सोनवर्षा के नवल किशोर ठाकुर, मनियारी पकाही के मोहन शर्मा, मनियारी पुरुषोत्तमपुर के सुबोध कुमार और सकरा बरियापुर हुशेपुर के जवाहर शर्मा के आरा मशीन अवैध रूप से संचालित पाई गई। सभी मशीनों को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान में वनों के क्षेत्र पदाधिकारी मुजफ्फरपुर पश्चिमी विकास कुमार एवं स्थानीय वनपाल एवं वनरक्षी भी शामिल थे। वन प्रमंडल पदाधिकारी ने कहा कि जहां ...