अलीगढ़, मार्च 27 -- अलीगढ़ प्रो कबड्डी लीग का आगाज पांच अप्रैल से होने जा रहा है। तीन दिन चलने वाले महामुकाबले में मंडलभर के खिलाड़ियों के साथ आठ टीमें प्रतिभाग करेंगी। लीग का फाइनल मुकाबला सात अप्रैल को खेला जाएगा। शुक्रवार को आयोजन अध्यक्ष इं. सुमित सराफ ने मुकाबला का शिड्यूल जारी किया। शेखर सराफ मेमोरियल फाउंडेशन के अध्यक्ष इं. सुमित सराफ ने बताया कि 5, 6 और 7 अप्रैल को तीन दिवसीय अलीगढ़ प्रो कबड्डी लीग का आयोजन किया जा रहा है। लीग में कुल 8 टीमें भाग लेंगी और तीन दिनों तक लगातार रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 7 अप्रैल की शाम 6:00 बजे खेला जाएगा, जबकि प्लेऑफ मैच दोपहर 12:35 बजे से प्रारंभ होंगे। पहले दिन 5 अप्रैल को दोपहर 12:00 बजे दरबार वॉरियर्स और माहेश्वरी सुपर किंग्स के बीच उद्घाटन मैच खेला जाएगा। पहले दि...