रिषिकेष, अप्रैल 3 -- क्षेत्रीय संयुक्त संघर्ष समिति ने नेपाली फार्म तिराहे स्थित निर्माणधीन पार्क का नाम उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी शहीद पार्क किए जाने की मांग उठाई है। इसके लिए समिति आज महापंचायत करेगी। शुक्रवार को नेपाली फार्म तिराहे स्थित निर्माणधीन पार्क में क्षेत्रीय संयुक्त संघर्ष समिति का धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने कहा कि भाजपा पूर्णतया दिल्ली से संचालित होती है और अपने आकाओं को खुश करने के लिए उत्तराखंड की क्षेत्रीय अस्मिता को मिटाने का काम कर रही है। कांग्रेस नेता राजपाल खरोला ने कहा कि उत्तराखंड में यदि प्रदेश के शहीदों की मूर्ति नहीं लगेगी, तो किसकी लगेगी। हम सब क्षेत्रवासियों को चाहिए कि पांच अप्रैल को प्रस्तावित महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर भाजपा को चेताने का काम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.