मैनपुरी, अप्रैल 2 -- शिक्षा के क्षेत्र को प्रोत्साहन देने की दिशा में काम कर रहे लक्ष्य शिक्षा एवं राहत कोष फाउंडेशन द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। ये आयोजन 5 अप्रैल को श्रीदेवी मेला नुमाइश पंडाल के कादंबरी रंगमंच पर पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम में अपर आयुक्त आयकर विभाग भारत सरकार अमरपाल सिंह लोधी भाग लेंगे और अपने अनुभवों के माध्यम से छात्रों को कैरियर संबंधी जानकारी देंगे। लक्ष्य शिक्षा एवं राहत फाउंडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ देवेश सिंह राजपूत ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिले के होनहार छात्रों को मंच प्रदान कर उनकी उपलब्धियों को सम्मानित करना है। फाउंडेशन द्वारा वर्ष 2025 में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों...