रामपुर, मार्च 28 -- तुरैहा मछुआ समाज के जिलाध्यक्ष कमल कुमार तुरैहा ने कहा कि तुरैहा मछुआ समाज के बैनर तले पांच अप्रैल को निषादराज की जयंती मनाई जाएगी। वह सिनेमा रोड़ स्थित श्री दुर्गा मंदिर आयोजित बैठक में बोल रहे थे। कहा कि तुरैहा स्वजातीय परिवारों की संख्या जनपद में सबसे अधिक है। लेकिन अपने हित व राजनीतिक महत्वाकांक्षा के लिए समाज के लोगो का भरपूर इस्तेमाल कर रहे है। जोकि उचित नहीं है। समाज में फैली अनावश्यक कुरीतियों जैसे शराब एवं जुआ का तिरस्कार करना जरूरी है। आज शिक्षा बहुत जरूरी है, इसलिए समाज के हर परिवार को अपने बच्चों को शिक्षित बनाएं। उन्होंने पांच अप्रैल को रामपुर स्थित जिला सहकारी बैंक सभागार में आयोजित निषादराज जयंती में बढ़-चढ़कर कर शामिल होने का आह्वान किया। इस मौके पर बाल किशोर तुरैहा, गोविंद राम तुरैहा, रामकिशोर तुरैहा, ...