मैनपुरी, अप्रैल 1 -- कश्यप समाज एकता समिति की ओर से भगवान महर्षि कश्यप जयंती पर शहर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। महाराज गुहराज निषाद जयंती भी मनाई जाएगी। पांच अप्रैल को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर, कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह, कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्या भाग लेंगी। शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। बुधवार को कचहरी रोड स्थित एक प्रतिष्ठान पर सुभासपा के प्रदेश अध्यक्ष प्रेमचंद्र कश्यप ने वार्ता की। उन्होंने बताया कि 5 अप्रैल को महर्षि कश्यप और महाराज गुहराज जयंती मनाई जाएगी। शहर के रामलीला मैदान में सुबह आठ बजे हवन पूजन होगा, जनसभा आयोजित होगी। इस जनसभा में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर, जयवीर सिंह, बेबीरानी मौर्या के साथ रामसागर बिंद, राजमती निषाद...