जहानाबाद, मार्च 19 -- दहेज उत्पीड़न की पीड़ित युवती व एक अन्य अपहृत व्यक्ति की भी हुई बरामदगी बड़े पैमाने पर जावा महुआ नष्ट कर जप्त की गयी शराब जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। नगर थाने की पुलिस को पिछले चौबीस घंटे के अंदर बड़ी सफलता हासिल हुई है। एसपी के निर्देश के आलोक में गठित डीआईयू और नगर थाने की पुलिस की टीम ने अनुसंधान के तहत मिले सुरागों के आधार पर बुधवार की देर रात तक छापेमारी कर पांच अपहृत लड़कियों को बरामद किया है। यह बरामदगी जहानाबाद शहर के विभिन्न इलाके और पटना से की गई है। इसके अलावा एक अन्य अपहृत व्यक्ति को भी बरामद किया गया है। साथ ही दहेज उत्पीड़न की एक पीड़िता को भी बरामद करने में पुलिस ने कामयाबी हासिल की है। अपहरण के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। गुरुवार की शाम पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने उक्त जानकारियां दी। उन्हों...