पांच अपराधियों के खिलाफ हुई गुंडा एक्ट की कार्रवाई
आजमगढ़, अगस्त 6 -- आजमगढ़, संवाददाता। एसएसपी की संस्तुति के बाद एडीएम प्रशासन ने जिले के पांच अपराधियों को गुंडा एक्ट में निरुद्ध किया है। गुंडा एक्ट में निरुद्ध किये गए अपराधियों को प्रत्येक पखवारा पर संबंधित थाने पर पहुंच कर हाजिरी लगानी पड़ेगी। उल्लंघन करने वाले अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।जिन पांच आरोपियों पर यह कार्रवाई की गई है, उनमें करन विश्वकर्मा और सूरज (थाना रानी की सराय), आकाश यादव (थाना निजामाबाद), संकज (थाना देवगांव) और फकरे आलम उर्फ फकरू (थाना जीयनपुर) शामिल हैं। इन सभी के विरुद्ध पहले से विभिन्न आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। एसएसपी ने कहा कि इस आदेश का पालन नहीं करने पर संबंधित आरोपियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.