दुमका, सितम्बर 25 -- दुमका, प्रतिनिधि। सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के स्नातक सत्र 2022-26 में हो रहे अत्यधिक विलंब के विरोध में झारखंड छात्र सभा ने 5 अक्तूबर को शांतिपूर्ण पैदल रैली एवं धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। इसके लिए अनुमंडल पदाधिकारी दुमका से अनुमति हेतु आवेदन सौंपा गया है। छात्र सभा के अध्यक्ष निलेश कुमार सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय में लगातार शैक्षणिक देरी से हजारों छात्र-छात्राओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। समय पर परीक्षा, परिणाम, अंकपत्र और नामांकन नहीं होने से उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में गंभीर बाधा आ रही है। छात्र हितों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण आंदोलन जरूरी हो गया है। उन्होंने सभी महाविद्यालयों के विद्यार्थियों से अपील की कि वे अधिक संख्या में शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद क...