गुड़गांव, फरवरी 26 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे के पांच अंडरपास को जलभराव से बचाने की योजना गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की तरफ से बनाई जाएगी। इन अंडरपास को आसपास लगती मुख्य सड़कों के बरसाती नालों से जोड़ा जाएगा। इसकी लागत को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) वहन करेगा। मौजूदा समय में इस हाईवे पर इफ्को चौक, सिग्नेचर टावर, मेदांता, राजीव चौक और हीरो होंडा चौक अंडरपास की देखरेख का जिम्मेदारी एनएचएआई के पास है। एनएचएआई ने बरसाती पानी की निकासी को लेकर अंडरपास में पंप लगाए हुए हैं। आसपास बरसाती नालों से जुड़ाव नहीं होने की वजह से इन अंडरपास में हर मानसून में पानी भर जाता है। इससे वाहन चालकों को असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। पिछले दिनों एनएचएआई अध्यक्ष संतोष कुमार यादव की अध्यक्षता मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.