बरेली, फरवरी 27 -- भगवानपुर फुलवा क्षेत्र स्थित पांचजन्य प्लाईवुड फैक्ट्री पर गुरुवार सुबह आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की। फैक्ट्री के साथ ही उससे जुड़े फरीदपुर से बरेली तक कुल 10 अन्य ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की गई है। छापेमारी की सूचना मिलते ही फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई और कई कर्मचारी दीवार फांदकर भाग निकले। आयकर अधिकारियों ने फैक्ट्री के कार्यालय से वित्तीय अभिलेख, लेनदेन से संबंधित दस्तावेज, कंप्यूटर हार्ड डिस्क और अन्य जरूरी कागजात कब्जे में लेकर जांच शुरू की। उद्यमी रवि नेमानी की यह फैक्ट्री गुरुवार सुबह सामान्य रूप से संचालित हो रही थी। प्लाईवुड बनाने से संबंधित काम जारी था और कर्मचारी अपने-अपने कार्य में लगे थे। इस दौरान केंद्र के आयकर विभाग की टीम सीआरपीएफ बल के साथ फैक्ट्री पहुंची और पूरे परिसर की घेराबंदी कर दी। मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.