पांचों हीमैन खराब, सफाई व्यवस्था प्रभावित
गोंडा, जून 6 -- गोण्डा, संवाददाता। नगर पालिका परिषद गोंडा की डोर-टू-डोर कूड़ा इकट्ठा करने व्यवस्था को बड़ा झटका लगा है। शहर के मोहल्लों और तंग गलियों तक पहुंचने वाले पांचों हीमैन वाहन खराब होकर खड़े हैं। नतीजतन सभी 27 वार्डों में कूड़ा उठान का काम प्रभावित हो रहा है और सफाई व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव बढ़ गया है। अत्यंत छोटा होने के चलते हीमैन वाहन नगर क्षेत्र की उन गलियों में पहुंचते हैं जहां बड़े वाहन नहीं जा पाते। घर-घर से कूड़ा एकत्र कर मुख्य संग्रहण केंद्र तक पहुंचाने में इनकी अहम भूमिका होती है। लेकिन वर्तमान में पालिका के सभी पांच हीमैन खराब पड़े होने से यह व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। कई स्थानों पर सफाई कर्मियों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे कार्य की गति भी धीमी हो गई है。 यह भी पढ़ें- पालिका के पांचों हीमै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.