पांचों विधानसभाओं में मोदी के 25 साल की 'अनकही कहानी' का होगा मंचन
सिद्धार्थ, सितम्बर 21 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और सुशासन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा की ओर से चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले की पांचों विधानसभाओं में 'नमो सेवा-अनकही कहानियां' कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में नाट्य प्रस्तुति के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की यात्रा और विभिन्न जनकल्याणकारी पहलों को दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। यह जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत में दी।जिलाध्यक्ष ने बताया कि कपिलवस्तु, बांसी, इटवा, डुमरियागंज और शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्रों में विशेष नाट्य मंचन होगा। यह भी पढ़ें- पीएम मोदी की 25 साल की सेवा यात्रा पर होगा नाट्य मंचन : जिलाध्यक्ष संवाद, अभिनय, स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.