मैनपुरी, मार्च 25 -- डा. भीमराव आंबेडकर डिग्री कॉलेज में बुधवार को मेरा युवा भारत के बैनरतले विकसित भारत युवा सांसद पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि चेयरमैन संगीता गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्राचार्य डा. एसपी सिंह ने भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में जनपद के युवाओं ने उत्साहपूर्वक अपने विचार साझा किए, जिसमें प्रत्येक प्रतिभागी को अपनी बात रखने के लिए तीन मिनट का समय दिया गया। कड़े मुकाबले के बाद निर्णायक मंडल ने आर्यन को प्रथम, हर्षवर्धन को द्वितीय, पूर्णिमा को तृतीय, अंकिता को चतुर्थ औरआंशिक को पंचम स्थान पर चयनित किया। जिला युवा अधिकारी सोनाली नेगी ने बताया कि पांचों विजेता राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का परिचय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.