रांची, मार्च 16 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दुबे ने कहा है कि देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा का कोई वास्तविक जनाधार नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा की नीतियों से पूरी तरह निराश हो चुकी है और आगामी चुनावों में इसका स्पष्ट परिणाम देखने को मिलेगा। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की राजनीतिक प्रासंगिकता अब समाप्त हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन्हें झारखंड की जनता ने पहले ही नकार दिया था, वे अब दूसरे राज्यों की राजनीति में अनावश्यक हस्तक्षेप कर रहे हैं, जबकि वहां भी उनकी स्वीकार्यता लगातार घट रही है। उन्होंने पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि जिस प्रकार से चुनाव आयोग ...