धनबाद, दिसम्बर 1 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। राज्य के सभी पांच मेडिकल कॉलेज धनबाद, जमशेदपुर, हजारीबाग, दुमका और पलामू में एमबीबीएस की सीटें बढ़ाकर 250-250 और पीजी की 100-100 सीटें करने की तैयारी हो रही है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने दी। वे धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल के निरीक्षण के दौरान रविवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने बताया कि सीटें बढ़ाने के लिए मेडिकल कॉलेज के अस्पतालों में बेड की संख्या 850 करनी होगी। इस दिशा में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आवश्यकता के अनुसार नए भवन का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि एमजीएम जमशेदपुर में इस वर्ष एमबीबीएस की सीटें 100 से बढ़ाकर 150 की गई हैं। अन्य मेडिकल कॉलेजों में फिलहाल 100-100 सीटें हैं। लक्ष्य है कि हर वर्ष 50 स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.